ऑपरेशन सिंदूर वाली कुटाई जारी – भारत ने फिर चटाई पाकिस्तान को धूल! 7 विकेट से पाकिस्तान की पिटाई।

By himanshu gupta

Updated on:

ऑपरेशन सिंदूर वाली कुटाई जारी

भारत ने चटाई पाकिस्तान को धूल। जारी रखा ऑपरेशन सिंदूर वाली कुटाई। पहले गेंदबाज ने धोया और फिर बल्लेबाजों ने। 7 विकेट से भारत की शानदार जीत जाने पूरी खबर

भारत Vs पाकिस्तान के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर ऑपरेशन सिंदूर की तरह धूल चटाया है और साबित कर दिया कि क्यों उसे क्रिकेट की महाशक्ति कहा जाता है। भारतीय गेंदबाजों ने पहले पाकिस्तान की पूरी टीम को सस्ते में समेट दिया और फिर बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा बेहद सहजता से कर और सूर्य का शानदार छक्के से जीत हासिल की।

पाकिस्तान की टीम पूरे मैच में दबाव से उभर ही नहीं सकी और मात्र 127रनों पर ही सिमट गई।भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही उनके टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया। बीच के ओवरों में स्पिनरों ने कमाल किया और पाकिस्तानी बल्लेबाज बिखरते चले गए। नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान एक सम्मानजनक स्कोर भी खड़ा नहीं कर पाया।

इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान पर कदम रखते ही आक्रामक रुख अपनाया। अभिषेक शर्मा ने आते ही ताबड़तोड़ पारी 13गेंद में 31रन खेल मजबूत नींव रखी और फिर मिडिल ऑर्डर ने बिना ज्यादा परेशानी के लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह जीत भारत के लिए सिर्फ अंक तालिका की दृष्टि से ही नहीं बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त के लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है। “ऑपरेशन सिंदूर वाली कुटाई” नामक भारतीय प्रशंसकों की यह भावनात्मक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

भारत की जीत और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज

  • भारत की 7 विकेट से शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल तो है ही, लेकिन इसके साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को याद किया। फैंस ने इस ऐतिहासिक वाकये को जीत से जोड़कर मज़ेदार मीम्स और नारे साझा किए।
  • लोगों का कहना है कि पाकिस्तान पर जीत महज़ एक मैच नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट की ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। “पहले गेंदबाजों की सिंदूर वाली कुटाई, फिर बल्लेबाजों का करारा जवाब” – इस अंदाज में फैंस ने अपने जश्न को व्यक्त किया।
  • कई जगह युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए सड़कों पर रैली निकाली। वहीं, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #OperationSindoor, #JeetGayiIndia और #PakVsIndi के टैग ट्रेंड करते रहे।
  • इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान को धूल चटाई, बल्कि करोड़ों भारतीयों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली याद ताज़ा कर दी। यह मुकाबला आने वाले समय तक क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय रहेगा।
भारत ने चटाई पाकिस्तान को धूल
भारत ने चटाई पाकिस्तान को धूल

सूर्यकुमार यादव का “सूर्य नमस्कार”

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में सूर्य कुमार ने कप्तानी पारी खेल छक्का मार के लाजवाब खत्म किया , उनकी आतिशी बल्लेबाज़ी को देखकर फैंस ने इसे “सूर्य नमस्कार” नाम दिया।

सूर्यकुमार ने मैदान पर आते ही गेंदबाजों पर धावा बोला। चौकों–छक्कों की बारिश कर उन्होंने पाकिस्तान की आखिरी उम्मीदों को तोड़ दिया। उनकी शॉट सिलेक्शन और इनोवेशन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर बैकफुट पर खेला गया उनका रिवर्स स्कूप शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कुलदीप की कमरतोड़ गेंदबाजी

कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को खूब छकाया। 4 ओवर में मात्र 18रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट निकल जिसका भारत को बहुत फायदा हुआ।उनकी टर्न और फ्लाइट को समझना पाकिस्तानियों के लिए नामुमकिन सा लग रहा था।अक्षर पटेल ने बीच के ओवरों में लगातार दबाव बनाए रखा, जिससे पाकिस्तान पूरी तरह ढह गया।

पाकिस्तानी बल्लेबाज न तो आगे बढ़कर खेल पाए, न ही पीछे हटकर। नतीजा ये हुआ कि वे या तो एलबीडब्ल्यू फंसे, या फिर गलत शॉट खेल बैठे। स्पिनरों की शानदार गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी लाइन-अप को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

7 विकेट से भारत की शानदार जीत
7 विकेट से भारत की शानदार जीत

Also read:-

भारत बना पाकिस्तान का बाप – बॉलिंग से मचाया कोहराम!

कौन होगा CM उम्मीदवार? तेजस्वी की दावेदारी पर कांग्रेस चुप, INDIA गठबंधन में दरार के संकेत!

himanshu gupta

हिमांशु गुप्ता | प्रोफेशनल कंटेंट राइटर एवं डिजिटल जनरलिस्ट रचनात्मक लेखन और डिजिटल रणनीति में निपुण, ब्रांड्स और व्यक्तियों को प्रभावशाली कंटेंट व डिजिटल पहचान बनाने में मददगार।

Related Post

Leave a Comment