Asia Cup 2025 में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर धोया। Haris Rauf का अभिषेक शर्मा से भिड़ना और 6–0 का इशारा वाला हरकत। सूर्य का बयान हुआ बड़ा बवाल जाने पूरी खबर
21 सितंबर 2025 को खेले गए एशिया कप के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब भी बात बड़े मंच की हो, टीम इंडिया अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर भारी पड़ती है। यह मुकाबला जितना रोमांचक था, उतना ही एक विवादित पल ने इसे और सुर्खियों में ला दिया—पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हरिस रऊफ़ और भारत के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा के बीच मैदान पर हुई झड़प।
मैच का रोमांच
- पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए।
- भारतीय गेंदबाजों में शिवम दुबे और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया।
- लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने बेहतरीन शुरुआत की। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पारी संभाली।
- अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 100 रनों की शानदार साझेदारी के साथ जीत सुनिश्चित की।
- भारत ने 6 विकेट रहते लक्ष्य 18.5 ओवरों में ही आसानी से हासिल कर लिया।
- अभिषेक शर्मा 39 गेंदों में 74 रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।
Haris Rauf और अभिषेक शर्मा का विवाद
- मैच के दौरान एक पल ऐसा आया जिसने खेल में तनाव भर दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Haris Rauf और भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आमने-सामने हो गए।
- अभिषेक ने रऊफ़ की गेंद पर लगातार चौके-छक्के जड़े।
- इसके बाद ओवर खत्म होते ही दोनों के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली।
- Haris Rauf के बाउंड्री पर फील्डिंग करते समय फैंस द्वारा विराट कोहली– विराट कोहली चिल्लाया जिसके बाद Haris Rauf ने हाथ से “6–0” का जिक्र किया (शायद 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत को याद दिलाते हुए)।
- यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी।
सोशल मीडिया पर बवाल
- यह घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।
- भारतीय प्रशंसकों ने Haris Rauf को ट्रोल करते हुए कहा कि मैदान पर बल्ला बोलता है, इशारे नहीं।
- कई लोगों ने अभिषेक शर्मा की शांत प्रतिक्रिया की सराहना की और कहा कि यही असली खिलाड़ी का स्वभाव है।
- वहीं पाकिस्तानी प्रशंसकों ने रऊफ़ का समर्थन किया और इसे खेल की गर्माहट बताया।
क्रिकेट और “स्पिरिट ऑफ द गेम”
यह सच है कि भारत-पाकिस्तान मैच में दबाव और भावनाओं का स्तर हमेशा चरम पर होता है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर खिलाड़ियों से उम्मीद की जाती है कि वे खेल की गरिमा बनाए रखें। Haris Rauf की हरकत ने दर्शकों का ध्यान मैच से हटाकर विवाद पर खींच लिया। वहीं अभिषेक शर्मा की संयमित प्रतिक्रिया ने उन्हें और ज्यादा लोकप्रिय बना दिया।
सूर्य कुमार का पाकिस्तान पर हमला बोला “कोई rivelary नहीं”
भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की। मैच के बाद जहां सोशल मीडिया पर हरिस रऊफ़ और अभिषेक शर्मा की भिड़ंत पर बहस जारी रही, वहीं भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक चौंकाने वाला लेकिन परिपक्व बयान दिया।
निष्कर्ष
भारत की यह जीत एशिया कप में पाकिस्तान पर लगातार छठी जीत के रूप में दर्ज हुई। टीम इंडिया ने न सिर्फ बैट और बॉल से बल्कि मानसिक मजबूती से भी पाकिस्तान को मात दी। हालांकि हरिस रऊफ़ और अभिषेक शर्मा की भिड़ंत ने मैच को और ज्यादा चर्चा का विषय बना दिया।
Also read:-
iPhone 16 Pro vs iPhone 17 pro: कौन है असली गेम-चेंजर? पूरी तुलना और खासियतें!
कौन होगा CM उम्मीदवार? तेजस्वी की दावेदारी पर कांग्रेस चुप, INDIA गठबंधन में दरार के संकेत!






