भारत के सामने गिड़–गिड़ाया पाकिस्तान। लगाई एशिया क्रिकेट बोर्ड (ACC) से अर्जी। भारत के खिलाड़ियों ने नहीं मिलाई हाथ। सिखाया उनको सबक जाने पूरी खबर
एशिया कप में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय टीम बड़े मंच पर किस कदर हावी रहती है। इस हाईवोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। भारतीय स्पिनरों ने एक–एक कर पाकिस्तानी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। पाकिस्तान की पूरी टीम बेहद संघर्ष करते हुए मामूली स्कोर पर सिमट गई।
जवाब में जब भारतीय बल्लेबाज मैदान पर उतरे तो उन्होंने पूरी मजबूती और आत्मविश्वास के साथ रन बनाए। भारतीय टॉप ऑर्डर ने शानदार शॉट्स खेलकर पाकिस्तान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। सूर्यकुमार यादव और अन्य बल्लेबाजों ने बेहतरीन पारियां खेलते हुए लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया।
इस जीत के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है। क्रिकेटप्रेमी इसे “ऑपरेशन सिंदूर” की तर्ज पर पाकिस्तान को दिया गया करारा जवाब मान रहे हैं।
ACC से पाकिस्तान ने लगाई अर्जी
एशिया कप में भारत से 7 विकेट की करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान की निराशा साफ दिखाई दी। मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) से शिकायत दर्ज कराई है।
- सूत्रों के मुताबिक, PCB का कहना है कि भारत की यह हरकत “स्पोर्ट्समैनशिप” के खिलाफ है और इससे क्रिकेट की परंपरा को ठेस पहुँची है।
- वहीं भारतीय पक्ष का मानना है कि मैच के दौरान पाकिस्तान खिलाड़ियों के रवैये और उनके बर्ताव के चलते खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से परहेज किया।
इस विवाद के बाद क्रिकेट गलियारों में बहस छिड़ गई है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि खेल भावना बनाए रखना जरूरी है, वहीं कुछ का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है।
सेमी फाइनल में फिर हो सकता है भारत vs पाकिस्तान महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा से रोमांच और जोश से भरपूर रहा है। एशिया कप में हुए हालिया मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर बड़ा संदेश दिया था। लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि टूर्नामेंट के अगले चरण में दोनों टीमें फिर आमने-सामने हो सकती हैं।
पाकिस्तान को हार का गहरा झटका लगा है और उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) तक शिकायत दर्ज कराई है। वहीं भारत इस जीत से आत्मविश्वास से लबरेज है और पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए हुए है।
अगर दोनों टीमों का फिर से सामना होता है, तो यह मुकाबला किसी महामुकाबले से कम नहीं होगा। भारत चाहेगा कि वह अपने विजयी अभियान को जारी रखे, जबकि पाकिस्तान बदला लेने की कोशिश में उतरेगा। क्रिकेट फैंस भी बेसब्री से इस संभावित भिड़ंत का इंतजार कर रहे हैं।

पाकिस्तान की हुई गजब बेइज्जती
- 14 सितंबर को खेले गए एशिया कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर ऐसा सबक सिखाया, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। यह हार पाकिस्तान के लिए केवल मैच गंवाना नहीं था, बल्कि मैदान पर उनकी गज़ब की बेइज्जती भी साबित हुई।
- भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को एक–एक कर पवेलियन भेज दिया। पूरी टीम बेहद मामूली स्कोर पर सिमट गई।इसके बाद जब भारतीय बल्लेबाज मैदान पर उतरे तो उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ रन बनाए और पाकिस्तान को कोई वापसी का मौका नहीं दिया।
- मैच के बाद पाकिस्तान की टीम पूरी तरह निराश और हताश दिखी। वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ तक नहीं मिलाया, जिससे पाकिस्तान की किरकिरी और बढ़ गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को मजबूर होकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) तक शिकायत करनी पड़ी।
Also read:-
कौन होगा CM उम्मीदवार? तेजस्वी की दावेदारी पर कांग्रेस चुप, INDIA गठबंधन में दरार के संकेत!
पटना में BJP ऑफिस के बाहर उग्र प्रदर्शन, नड्डा को हटाया गया सुरक्षित स्थान पर






